बरेली। कई माह से भुगतान नहीं मिलने से परेशान कुछ श्रमिक मंगलवार दोपहर बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय गेट पर धरना देने पहुंचे। इन लोगों ने कुछ देर गेट पर धरना दिया और ठेकेदारों से बकाया वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कुछ देर बाद वे चले गए।
बीएसएनएल ठेकेदारों के कुछ श्रमिकों ने बिना किसी अनुमति के कैंट स्थित विभागीय कार्यालय गेट पर धरना दिया। बाद में उन्हें पता चला कि जिले में धारा 144 लागू है, पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने और आंदोलन करने पर कार्रवाई हो सकती है तो वे कुछ देर बाद चले गए। इस बीच बीएसएनएल जीएम चरण सिंह ने जिला प्रशासन से कहा कि आंदोलन करने वाले दूरसंचार सेवाएं बाधित कर सकते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ब्यूरो