फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात दस बजे तक लगवाएं कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अब रात दस बजे तक कोई भी व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा सकेगा। शासन से मिले आदेश के बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में संचालित दो केंद्रों को अब रात 10 बजे तक संचालित रखने का आदेश जारी किया है। ये अलग बात है कि रात में किसी ने भी कोरोना का टीका नहीं लगवाया लेकिन सोमवार से ही इसका अनुपालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण की गति बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सके, इसी उद्देश्य से दो केंद्रों को रात तक खोलने का आदेश शासन ने जारी किया है। इसके तहत जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में संचालित दो केंद्रों का रात 10 बजे तक खोलने का आदेश सीएमओ द्वारा जारी कर दिया गया है।
सोमवार को यह दोनों केंद्र रात में खुले दिखाई दिए। ये अलग बात है कि रात में यहां पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए कोई नहीं आया। वैसे भी अब केंद्रों पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोगों की उतनी भीड़ नहीं दिखाई देती जितनी पहले दिखाई देती थी।
विज्ञापन

इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह बताते हैं कि शासन के आदेश पर जिला पुरुष और महिला अस्पताल में संचालित दो केंद्रों को रात 10 बजे तक खोलने का आदेश सीएमओ ने जारी कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति रात में भी इन केंद्रों पर जाकर कोरोना का टीका लगवा सकता है।
सेकेंड डोज के लिए अब स्लॉट बुकिंग
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रथम डोज लगवाने के बाद लोग सेकेंड डोज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि जो लोग स्लॉट बुक कराएंगे उन्हें प्राथमिकता पर सेकेंड डोज लगाई जाएगी।
सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
बाराबंकी। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों से भेंटकर उनका हाल जाना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कक्ष, अस्थि रोग कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया और कान एवं गला कक्ष में बेरा मशीन लगाए जाने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने इस दौरान ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया और यहां पर भर्ती मरीजों को दिए जा रहे इलाज की जानकारी ली। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें