फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान में 50 हजार को लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में करीब 50 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीका लगवाने के लिए सुबह से ही बूथों पर लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई जिसे संभालना स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। लोग पहले टीका लगवाने के लिए एक-दूसरे से भिड़े जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर टीकाकरण का कार्य सुचारु गति से शुरू हो सका।
विज्ञापन

जिले में 22 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इनमें से अभी तक 19 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जबकि करीब 3 लाख लोगों को और टीका लगाया जाना है। सभी को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके, इसको लेकर समय-समय पर शासन के आदेश पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
इसी के तहत सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत करीब 50 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके लिए जिले भर में 224 बूथ बनाए गए थे। टीका लगवाने के लिए सुबह से ही बूथों पर लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। वहीं जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्हें पहले ही निर्देश दे दिए गए थे कि बूथों पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके बाद भी जिला अस्पताल, रामसेवक इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए आए लोग पहले टीका लगवाने के लिए आपस में ही भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। हिदायत दी कि यदि किसी ने टीकाकरण में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
जिले में सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत 50 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके लिए जिले भर में 224 बूथ बनाए गए थे। यह विशेष अभियान शासन के आदेश पर चलाया गया। विभाग का प्रयास ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करना है।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें