घुंघटेर (बाराबंकी)। क्षेत्र में सोमवार को शाम चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ धराशाई हो गए। सड़क पर पेड़ गिरने से जाम लग गया। सड़क के किनारे से छोटे वाहन रेंगते हुए निकले। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पेड़ हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
लखनऊ महमूदाबाद रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज समीप लखनऊ की ओर सड़क पर पुराना शीशम का पेड़ गिर गया। जिससे एक घंटे आवागमन बाधित रहा। सड़क के किनारे से बाइक सवार व पैदल चलने वाले लोग धीरे-धीरे निकलते रहे। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कुर्सी ने पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटवाया और यातायात बहाल करवाया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में यूकेलिप्टस के दो पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। (संवाद)