फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे के 248 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। बहराइच नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की तैयारियां शुरू हो गई है। एनएचआई ने हाईवे पर दुकान के बाहर अतिक्रमण किए 248 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा दुकान के सामने हाईवे की जमीन पर किसी तरह की व्यवसायिक गतिविधि नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में बाराबंकी से जरवल तक के 23 अतिक्रमणकारी दुकानदार भी शामिल हैं। इन्हें नोटिस थमा दिया गया है। एनएचआई द्वारा हादसों पर लगाम लगाने के साथ ही जाम से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ऐसी मिष्ठान की दुकानें, होटल, ढाबे और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान चिह्नित किए हैं, जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है। दुकान के सामने व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही है। अतिक्रमण के कारण हाईवे पर जाम लग जाता है और आए दिन हादसे होते थे।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के रेजिडेंट इंजीनियर प्रमोद यादव ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इन दुकानदारों को सात दिन की मोहलत दे दी गई है। अगर इन दुकानदारों ने हाईवे खाली नहीं किया। तो कोर्ट द्वारा कार्रवाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें