फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार किसान को सामने आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक छोड़कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा बुधवार को दोपहर बाद जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर-सिहाली मार्ग पर गदाईपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाजी हार गांव निवासी किसान हरिप्रसाद (60) बुधवार की दोपहर बाद खेत से घर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ़तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क पर गिरे किसान की मौके पर मौत हो गई। यह देख बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़कर भागने लगा।
मगर, ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश रावत निवासी बहादुर चेचरूआ बताया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
बाराबंकी। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटहुआ निवासी श्रीकेशन रावत की पत्नी शिवरानी (50) अपने पुत्र के साथ सोमवार को बाइक से सतरिख थाना क्षेत्र के नरौली गांव स्थित बेटी के ससुराल से घर लौट रही थी।
इसी दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अज्ञात बस की टक्कर से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। मगर, परिवारीजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिवरानी की हिन्द अस्पताल में मंगलवार की देर रात मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें