फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर में नियम सख्त हुए तो किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रजिस्ट्री ऑफिस में सर्वर की समस्या के बाद वकीलों ने हंगामा किया। दूसरे दिन सब रजिस्ट्रार ने नियम सख्त किए तो वकीलों ने उसका विरोध करते हुए जमकर बवाल काटा। जिस पर कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। हालांकि बाद में कुछ वकीलों ने जाकर बात की तो कामकाज शुरू हो सका।
विज्ञापन

उप निबंधन कार्यालय सदर में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। राजधानी की सीमा से सटे व अयोध्या नेशनल हाईवे के किनारे बसे होने के कारण यहां पर प्रॉपर्टी का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। प्रतिदिन यहां पर सौ से अधिक रजिस्ट्री होती थी। मगर, ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया के बाद सर्वर की आए दिन समस्या को लेकर इनकी संख्या ही कम नहीं हुई।
बल्कि सुबह से शाम तक लाइन लगाने के बाद क्रेता व विक्रेता का बिना रजिस्ट्री के ही निराश होकर घर लौटना पड़ता है। बुधवार को सर्वर की दिक्कत को लेकर देर से रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ। इसके बाद पांच बजे ही काम बंद कर दिया। इसको लेकर वकीलों ने हंगामा किया। आक्रोशित वकीलों ने हड़ताल की चेतावनी तक दे डाली।
विज्ञापन

इस पर सब रजिस्ट्रार ने गुरुवार को रजिस्ट्री की तीन स्लॉट शुरू कराए। उन्होंने नियम में बदलाव करते हुए कहा कि बयान के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे बैनामे के बयान होंगे। इसको लेकर वकील सब रजिस्ट्रार पर दबाव बनाकर बवाल करने लगे। जिस पर रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया।
करीब एक घंटे तक काम बंद रहा। इसके बाद जाकर कुछ वकीलों ने पूर्व की भांति ही कार्य करने की बात कर मामले का शांत कराया। इसके बाद कामकाज शुरू हो सका। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार सुनीता बाजपेयी ने बताया कि सर्वर में कुछ दिक्कतें आई थी। जिसके चलते कामकाज ठप था। हालांकि सर्वर आने के बाद शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें