फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, सात गावों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। क्षेत्र के खोखरी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार तेज स्पार्किंग के बाद टूट गया। यह तार खेत-खलिहान के साथ गांव के बीच गिरा तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने घरों के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन हटाने की मांग की है। तार टूटने से सात गांवों की करीब 30 हजार आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

कुर्सी बिजली उपकेंद्र से जुड़े खोखरी गांव व खेतों से होकर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। लाइन जर्जर होने से इसके झूलते तार आपस में टकरा गए और तेज स्पार्किंग के साथ लाइन टूटकर खेतों से लेकर गांव के बीचोंबीच आकर गिरी। लाइन गिरते ही गांव में दहशत फैल गई। तार टूटने से सात गांव की बिजली आपूर्ति ठप है।
इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित है। गांव निवासी नसीर लाला ने बताया कि उपकेंद्र में फोन किया पर वहां से कोई नहीं आया। बताया कि कई मवेशी और ग्रामीण करंट की चपेट में आने से बच गए। तार के आपस में टकराने से घरेलू बिजली उपकरण भी फुंक गए। खेत में खड़ी फसल के पत्ते काले हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जेई एहतेशाम सुल्तान व लाइनमैन पहुंचे।
विज्ञापन

जेई को ग्रामीणों ने घेर लिया और घरों से ऊपर निकली हाइटेंशन लाइन हटाने की मांग की। इस मौके पर अनीश गाजी, इमरान गाजी, इकलाख, रिजवान अहमद, फरीद अहमद, रसीद अली, जलालुद्दीन आदि मौजूद रहे। जेई ने बताया कि बबुरी गांव स्थित बिजली के खंभे से पयाल लदी ट्रॉली टकरा गई थी। जिसके चलते तार आपस में टकरा गए और कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी टूट गए हैं। खंभों को दुरुस्त कराकर बिजली लाइन दुुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें