फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। सुुुबह घर से बाहर खेलने गए एक मासूम का शव तीन घंटे बाद पास के तालाब में मिला। घर से लापता होने के बाद परिवारीजन इधर-उधर बच्चे की तलाश कर रहे थे। लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। कुछ लोग जब तालाब की तरफ गए तो देखा की मासूम का शव किनारे पड़ा है।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे के मोहल्ला छोटी चमरिया तालाब बाईपास पर सड़क किनारे मो. शफीक अपने परिवार के साथ रहते हैं। जिनका चार साल का मासूम बेटा फरान अहमद बुधवार सुबह दस बजे के करीब खेलते-खेलते बाहर चला गया था। जब बच्चा लौटकर घर नहीं आया तो परिवारीजनों ने घर के बाहर इधर-उधर तलाशना शुरू कर दिया। लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला।
जब कुछ लोग भीड़ देखकर खैरियत के लिए जमा होने लगे तो उन्हीं में से कई लोगों ने तालाब में बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे बच्चे का शव तालाब में पाया गया। बच्चे का शव देखकर माता-पिता और परिवारीजन रोने लगे और घर में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें