फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल सीज, टीम ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गर्भवती के इलाज के दौरान हुई मौत के मामले की जांच टीम ने शुरू कर दी है। जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कई प्रकार की कमियां पाए जाने पर अस्पताल को सील करा दिया गया है। टीम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

नाका पैसार स्थित आसरा जनसेवा अस्पताल में सोमवार को इलाज में लापरवाही के चलते एक गर्भवती की मौत हो गई थी। मृतका के पति मदारपुर निवासी विकास ने इस मामले में अस्पताल संचालक पर केस दर्ज कराया है। उधर सीएमओ के आदेश पर गठित डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम एसीएमओ डॉ. संजय बाबू, डॉ. आरएन वर्मा आदि ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टीम ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल पहुंच मामले की जांच की गई। इस दौरान यहां पर मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान अस्पताल में कई प्रकार की कमियां पाई गई हैं। इनमें जैसे लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही अस्पताल का संचालन करना, अप्रशिक्षित कर्मियों से कार्य लेना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जिस पर अस्पताल को सील करा दिया गया है अभी मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पूरे जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सीएमओ को भेज दी जाएगी।
इलाज के दौरान हुई गर्भवती की मौत मामले में तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान कई प्रकार की कमियां सामने आई हैं। जिस पर अस्पताल को सील करा दिया गया है। टीम मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें