फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर व दुकान के बाहर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एसपी अनुराग वत्स ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपने घरों व दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। यदि हर जगह कैमरे लग जाएंगे तो इससे अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने में पुलिस को काफी मदद मिल सकेगी। किसी भी समस्या पर पुलिस को तत्काल फोन करने की अपील भी कप्तान ने की है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन चोरी व लूट जैसे मामले सामने आते रहते हैं। इसके साथ ही आपसी रंजिश के चलते हत्या व मारपीट की वारदातें भी होती रहती हैं। इन सभी मामलों से निपटने के लिए पुलिस एक व्यापक प्लान तैयार कर रही है। इसके लिए एसपी अनुराग वत्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है।
कप्तान ने कहा कि यदि मोहल्लों में ज्यादातर घरों व बाजार में दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे तो इससे यदि कभी कोई घटना होगी तो अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को काफी मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ आदि मामलों पर भी रोक लगने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह पुलिस के 112 नंबर या फिर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल फोन कर अवगत कराए। पुलिस का यह प्रयास है कि हर किसी की समस्या का बेहतर तरीके से समाधान करने के साथ ही अपराध व अपराधियों पर काबू पा सके। एसपी के इस प्रयास की जिले के लोगों ने भी जमकर सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें