बाराबंकी। जिले में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक होने के बाद भी समितियों पर किसानों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं निरंतर आ रही खाद की रैक से दुकानों को इनका वितरण किया जा रहा है।
इस सच को जानने के लिए शनिवार को जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने सिरौलीगौसपुर तहसील के संजय खाद भंडार सैदनपुर, मौर्या खाद भंडार बदोसराय, वर्मा खाद भंडार बरौलिया, जायसवाल खाद भंडार तासीपुर, शुक्ला ट्रेडिंग कंपनी रानीकटरा व न्यू किसान खाद भंडार दूल्हादेपुर का निरीक्षण किया।
विक्रेताओं को पीओएस मशीन से खाद के वितरण करने के निर्देश दिए। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती ने हैदरगढ़ तहसील के हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, भिलवल, कोठी आदि की खाद दुकानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को एनपीके व डीएपी की एक रैक मिल जाएगी। वहीं मंगलवार को भी आधी रैक खाद और मिलेगी। इसके बाद चार-पांच दिनों में एमओपी की भी रैक आ जाएगी। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। ऐसे में किसान अपनी जरूरत भर खाद लें। (संवाद)