फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असंद्रा (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल गांव के बाहर खेत की रखवाली करने गए एक किसान की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह खेत में शव मिलने पर हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर जांच करने पहुंचे। किसान के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। शव को पोस्टमार्टम को भेज पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

पूरे सुखलाल गांव के निवासी रामसुख यादव का बेटा राजेश यादव (35) बुधवार को असंद्रा बाजार गया था। वापस लौटने पर बाजार से लाए सामान को घर भेजने के बाद खेत में फसल की रखवाली करने चला गया। बृहस्पतिवार की गांव के ही पुत्तई खेत गए थे। उन्होंने चकमार्ग पर राजेश का शव पड़ा देखा तो परिवारीजनों को सूचना दी। शव देखते ही परिवारीजन चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सीओ रघुवीर सिंह व एसओ मौके पर पहुंच गए। मौके के हालात में मृतक किसान के शरीर पर चोट के निशान मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।
जिसके बाद डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम के साथ एसपी अनुराग वत्स घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई राजाराम ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के रहने वाले शीतला पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। उसके बताया कि उसका भाई राजेश व गांव के ही शीतला बाहर नौकरी करते थे। चार वर्ष पहले वह गांव आ गए। इस दौरान शीतला का विवाह तय हो गया। जिसमें उसके भाई ने 60 हजार रुपये दिए थे। मगर, शीतला उसे लौटा नहीं रहा था। इसको लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस मामले को कई तरह से जोड़कर देख रही है। क्योकि राजेश का शीतला के घर काफी आना-जाना भी था।
विज्ञापन

एएसपी मनोज पाण्डेय ने बताया कि खेत में अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसकी पहचान पूरे सुखलाल निवासी के रूप में की गई। मौके का पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जांच की। मौके पर फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉयड व सर्विलांस की टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें