फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

166 करोड़ बकाया, 93 हजार घरों की गुल होगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने जिले में बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए कमर कस ली है। दस हजार से ऊपर 166 करोड़ रुपया करीब 94 हजार उपभोक्ताओं पर बकाया है। बकाएदार उपभोक्ताओं ने जल्द अपना बिना नहीं भरा तो उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। पावर कॉर्पोरेशन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले के पांच डिवीजनों के अधिकारी व कर्मचारी सीधे वसूली के लिए पहले उनके घर जाएंगे फिर भी बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली कटेगी। कॉर्पोरेशन ने वसूली के साथ उपभोक्ताओं को एक राहत भी दी है कि वह अपने बिजली बिल का भुगतान किस्तों पर सीधे कर सकते हैं। पावर कॉर्पोरेशन अब अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सख्त रुख अपनाने जा रहा है।
जिले के सभी डिवीजनों में वसूली के लिए अधिकारी विधानसभा चुनाव को लेकर नरम थे। यही कारण था कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ भी उपभोक्ताओं ने नहीं लिया और यह अभियान धड़ाम हो गया। इसी के चलते जिले में दस हजार के अधिक बकाएदारों की संख्या 94 हजार पहुंच गई और उन पर बकाया भी एक करोड़ 66 लाख हो गया।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने सौ दिन की एक कार्ययोजना तैयार की है। इसमें लाइन लॉस, बिजली चोरी से लेकर बकाए की वसूली पर पूरा फोकस रहेगा। बकाया वसूलने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा अवर अभियंताओं और मीटर रीडरों के नेतृत्व में फीडरवार मोहल्लों में वसूली के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।
खुद किस्तों में भुगतान कर सकेंगे उपभोक्ता
पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। वे अब बकाया बिल की किस्त खुद बनाकर घर बैठे भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को यह सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। अभी तक पार्ट पेमेंट (भुगतान किस्तों में) कराने के लिए उपभोक्ताओं को बिल को किस्तों में कराने के लिए अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक भागदौड़ करनी पड़ती थी।
ऐसे करें भुगतान
उपभोक्ता को ऑनलाइन किस्तों में बिल का भुगतान करने के लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट यूपी एनर्जी इन. पर क्लिक करना होगा। भुगतान का विकल्प आते ही उपभोक्ता को बिल की रकम को किस्त के रूप में निर्धारित कर जितनी राशि का पेमेंट करना हो, उसे भर दें। इसके बाद जिस मोड से बिल का भुगतान करना हो, कर दें। बकाया राशि अगले बिल में जुड़कर आएगी। नया बिल आने पर उपभोक्ता फिर किस्त बनाकर भुगतान कर सकेगा।
ऐसे उपभोक्ता जिनका बकाया राशि दस हजार रुपये से अधिक है उनकी लिस्ट बनवाई जा रही है। इसके साथ ही डिस्कनेक्शन टीम का गठन किया जा रहा है। बकाएदार उपभोक्ताओं से बिल जमा कराया जाएगा, बिल न जमा करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

-ैचंद्रशेखर सिंह, अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें