फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग से मांगी गई सूचनाएं जुटाएं सेक्टर व पुलिस अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों में जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। बुधवार को जीआईसी के ऑडीटोरियम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने नियुक्त जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्य व दायित्वों को पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

उन्हें प्रशिक्षण देते हुए डीएम ने कहा कि सेक्टर अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रबंधन के लिए पूर्णरूप से उत्तरदायी होंगे। रूट चार्ट के अनुसार, मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मतदान केन्द्र की साफ सफाई, बिजली, पानी व शौचालय आदि का भौतिक सत्यापन कर लें। उसके बाद आयोग की मंशा के अनुरूप मांगी की सूचनाएं तय प्रारूप पर जुटा लें। वहीं डीएम ने सभी से अपील की जो भी अधिकारी व कर्मचारी मतदान कार्य से जुड़े हैं वह प्रत्येक दशा में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें।
जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर 1707 मतदान केंद्र एवं 2829 बूथ बनाए गए हैं। जिसकी जिम्मेदारी 20 जोनल और 189 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को दी गई है। एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि निर्वाचन में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में सौंपे गए दायित्वों का सजगता व सतर्कता पूर्वक निर्वहन करें। प्रत्येक मतदाता बिना भय, संत्रास के शांतिपूर्ण तरीके से अपना मतदान कर सके। इसकी जिम्मेदारी भी जोनल व सेक्टर अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

एडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने की जिम्मेदारी जोनल आफिसर एवं सेक्टर अधिकारियों की है। वह उसे पूरे मनोयोग से करें। वहीं मतदेय स्थलों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का भी गहनता से जायजा लें, निर्धारित प्रारूप पर उसकी सूचना अंकित कर उपलब्ध करायेें।
ताकि समय से खामियां ठीक कराई जा सकेेें। डीडीओ अजय पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल में अंदर जाकर यह देख लें कि उपलब्ध स्थान चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर सभी मतदान अभिकर्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं।
उन्होंने बताया कि यदि मतदेय स्थल के अंदर सभी अभिकर्ताओं के बैठने का पर्याप्त स्थान नहीं है तो उनके बैठने या मतदान टोली को बाहर बैठने आदि की वैकल्पिक व्यवस्था का जिक्र भी सूचना देने में करें। यदि किसी मतदेय स्थल पर रैम्प बनाये जाने की आवश्यकता हो तो उसके बारे में भी बताएं। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह, मनोज पाण्डेय समेत एसडीएम व सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष व पीडी भोलानाथ कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें