दो दिन पूर्व मोबाइल चोरी को लेकर उत्पन्न होने वाले विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक युवती की लाठी-डडों पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज की है।
मसौली थानाक्षेत्र के अंतर्गत गेन्दौरा मजरे नहामऊ निवासी अजित वर्मा अपने घर से कुछ दूरी पर किराने की गुमटी रख रखी है। यहां पर उसने गुरुवार को मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा था और दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल चोरी हो गया।
इस पर अजित ने 100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस मौके पर पहुंची। परंतु मोबाइल नहीं मिल सका। लेकिन पड़ोसी मोनी पुत्री स्व. राम नाथ के परिवारीजनों से मोबाइल चोरी को लेकर कहासुनी होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस समझा-बूझाकर वापस चली गई।
लेकिन उसी खुन्नस को लेकर शुक्रवार की सुबह अजित ने अपने परिवारीजनों के साथ मोनी की लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल युवती की तहरीर पर मसौली पुलिस ने अजित, इनकी पत्नी आरती व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।