नगदी समेत 40 हजार का माल उड़ाया
सिद्वौर(बाराबंकी)। सिद्धौर सीएचसी के चार कमरों का ताला तोड़ कर चोर इर्न्वटर व बैट्रा समेत 30 हजार का सामान चुरा ले गए। इसके अलावा असन्द्रा बाजार में चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी समेत 10 हजार का सामान पर पार कर दिया।
सिद्धौर सीएचसी के चार कमरों का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। शुक्रवार की रात पहुंचे चोरों ने चिकित्सक डा. मो. युसूफ खान के कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा एक इर्न्वटर व बैट्रा, तथा चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी जगन्नाथ के कमरे से गैस सिलेन्डर इर्मेजेन्सी लाइट, व स्टोर रूम से दो बाल्टी पेंट चोरी कर ले गये।
चोरों ने कुल लगभग 30 हजार का माल पार कर दिया। उसके बाद बैक्सीन रूम का ताला तोड़ कर अंदर घुसे लेकिन कोई सामान नहीं ले जा सके। चौकी प्रभारी शिवनेत्र सिंह का कहना कि घटना की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा असन्द्रा बाजार में चोरों ने थाने के चन्द कदमों की दूरी पर स्थित पिलई रावत निवासी बाजापुरवा के किराने की दुकान में ताला तोड़ कर 450 नगद, व लगभग 4000 का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा इसी गांव के निवासी तिलकराम की किराने कि दुकान में ताला तोड़कर 6 हजार नगद लगभग 10 हजार का सामान व पप्पू तिवारी की चाय के होटल का ताला तोड़ कर मिठाई इत्यादि सामान चोरी कर ले गए। असन्द्रा थाना प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र चौबे का कहना है कि असन्द्रा बाजार में हुई चोरियों का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।