फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े 15 जुआरी, 15 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली पर जुआ के खेल में लाखों के वारेन्यारे होते हैं। ऐसे में विवाद की स्थितियां पर पैदा होती है। इस पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस काफी सख्त है। एसपी अनुराग वत्स के आदेश पर चलाए गए अभियान में मसौली, मोहम्मदपुर खाला व दरियाबाद पुलिस ने 15 जुआरियों को पकड़ा। वहीं करीब 15 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

अभियान में बुधवार के मसौली के प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव की टीम ने कटरा मोहल्ले से शिवकुमार, अमित कुमार, राजू, रामपाल, परवेज आलम, कफील व नफीस को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने फड़ से 7375 रुपये व जामा तलाशी 4565 रुपये बरामद किए।
मोहम्मदपुर खाला थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के बसौली गांव में जुआ खेलते समीम, आशुतोष, दुर्गेश, असलम, गोविंद व कल्लू उर्फ शान को पकड़ा। उनके पास से 2710 रुपये बरामद किए। वहीं दरियाबाद थाने के एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल की टीम ने जुआ खेलते हुए गुड्डू व अशोक को पकड़ 1750 रुपये बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें