फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खाना बना रही महिला की गर्दन रेतकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। दिन दहाड़े घर में खाना बना रही महिला का गला रेत कर हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दौरान महिला और हमलावर के बीच जान बचाने को लेकर भी खूब जोर अजमाईश हुई।
विज्ञापन

हमलावर ने घायल महिला पर बांका से कई वार किए। महिला के चेहरे, सीने व प्राइवेट पार्ट पर मिले गहरे घाव और नाखून में लगी चोट पूरे मामले को गंभीर बना रही है। गंभीर तौर से घायल महिला को बेहोशी की हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम रोटीगांव निवासी परमहंस जो कि तहसील रामनगर में संग्रह अनुसेवक है पद पर कार्यरत है। सोमवार को वह ड्यूटी पर तहसील में था। इस दौरान करीब 12 बजे दोपहर कुछ बच्चे खेलते हुए परमहंस के घर पहुंचे और चिल्ला कर घर से बाहर भागे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लक्ष्मी चाची औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ी हैं। अंदर पहुंचे मोहल्ले वालों को घायल महिला के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले। ब्लाऊज भी फटा था और मौके पर बांका ,टूटी चूड़ियां, रसोई का समान बिखरा पड़ा था। महिला के पति परम हंस ने बताया कि अब पत्नी के होश में आने के बाद हमलावर की सही जानकारी हो पाएगी।
पीड़ित पति ने बताया कि गांव में कुछ लोगों से उसकी दुश्मनी चल रही है इसी के चलते उसकी पत्नी के साथ गलत काम करने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। एसओ दर्शन यादव ने बताया इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें