फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र अध्यक्ष, रमेश उपाध्यक्ष तो रामलाल बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। दि बार एसोसिएशन के मंगलवार को हुए चुनाव में राजेंद्र प्रसाद वर्मा अध्यक्ष, रमेश चंद्र रावत उपाध्यक्ष व रामलाल वर्मा महामंत्री पद पर विजयी हुए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनको मिठाई खिलाकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वकील मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एक पखवाड़े से चल दि बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल मंगलवार को परिणाम आने से बाद समाप्त हो गया। देर शाम घोषित हुए परिणाम में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने 62 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र सिंह बल्लू को 22 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही।
रमेश चंद्र रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यदेव गुप्ता को मात्र एक वोट से पराजित किया। वहीं महामंत्री पद पर रामलाल वर्मा ने 39 मत पाकर संजय कुमार सिंह को 11 मतों से पराजित किया। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा, हरनाम सिंह, मनीष श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, अनीत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें