फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिथिलता पाए जाने पर दस परिचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कार्य में शिथिलता पाए जाने और कम ड्यूटी करने पर 10 संविदा परिचालकों को एआरएम ने नोटिस जारी कर कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। परिचालकों ने औसत ड्यूटी पूरी नहीं की तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। नोटिस जारी होते ही संविदा परिचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बीते माह अक्टूबर और नवंबर में 10 संविदा कर्मचारियों के कार्य में शिथिलता पाई गई। पीक ऑवर में ड्यूटी से गायब रहे। संविदा परिचालक केके शुक्ला, राजीव कुमार, शंभू शरण पांडे, राजकुमार, सुखदेव, शुभम शुक्ला, विनय सिंह, अनूप कुमार व सहदेव आदि ने एक माह में दस दिन भी ड्यूटी नहीं किया। इन परिचालकों ने ड्यूटी नहीं करने का कोई कारण भी नहीं बताया।
नियम के अनुसार एक माह में 22 दिन औसत ड्यूटी करनी होती है। इससे प्रतिदिन 10 बसों का संचालन प्रभावित रहा जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि कार्य में शिथिलता पाए जाने और कम ड्यूटी करने पर 10 संविदा परिचालकों को नोटिस भेजा गया है और एक माह में अगर इनके ड्यूटी में सुधार नहीं होता है तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें