फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज से जमीन बेचने वाले ब्लॉक प्रमुख समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री करवाने के मामले में सपा के मसौली से ब्लॉक प्रमुख समेत दो लोगों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। ब्लॉक प्रमुख का इससे पहले भी कई बार विवादों में नाम उजागर हो चुका है।
विज्ञापन

मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के उधौली निवासी जितेंद्र वर्मा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसके पिता की मृत्यु के बाद जमीन उसके व उसकी मां महादेई के नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज हो गई। इस कृषि योग्य भूमि को फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर थाना क्षेत्र के सोहराबाद पल्हरी निवासी सुभाषचंद्र को बेच दी गई। जिसका विक्रय मूल्य 10 लाख अंकित किया गया।
इसमें गवाह के रूप में इंधौलिया निवासी अमरजीत वर्मा व प्यारेपुर सरैंया निवासी इकरामुल हक ने षड्यंत्र रचकर 29 जुलाई को बैनामा करा दिया। काफी समय बीतने के बाद गांव के लोगों के जरिए इसकी जानकारी होने पर बैनामा की नकल निकलवाने पर मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मसौली के ब्लॉक प्रमुख रईस आलम द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में एसपी के आदेश पर 26 नवंबर को सफदरगंज थाने में मसौली के ब्लॉक प्रमुख रईस आलम, इकरामुल हक, अमरजीत, सुभाषचंद्र व एक अज्ञात व्यक्ति (विक्रेता) पर धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार भूमि का बैनामा कराने व एसटी-एसटी का केस दर्ज किया गया।
इस मामले की जांच सीओ सदर नवीन सिंह कर रहे थे। बुधवार को सीओ सदर व सफदरगंज थाने की पुलिस टीम ने ब्लॉक प्रमुख रईस व राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य नामजद तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पहले भी एक महिला की जमीन बेच चुके हैं आरोपी
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरों के जमीन बेचने वाले आरोपियों ने पहले भी एक महिला की जमीन का बैनामा करा चुके है। इसके संबंध में महिला सूका उर्फ चंद्रावती ने थाने में शिकायत की थी कि उनके स्थान पर दूसरे को खड़ा कर कूटरचित कागजात बनाकर बैनामा करा दिया गया। जिसके संबंध में सफदरगंज में सुभाष चंद्र समेत पांच पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज से जमीन बेचने के मामले में मसौली के ब्लॉक प्रमुख समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की तलाश पुलिस कर रही है।
-नवीन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें