फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में पूरा करना होगा 4363 आवास का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की चार नगर पंचायतों को प्रधानमंत्री आवास योजना का सौ प्रतिशत लक्ष्य दो माह में पूरा करना है। इसे लेकर शासन स्तर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। शासन से मिले आदेश का अनुपालन भी शुरू करा दिया गया है और निर्धारित अवधि में आवास पूरे हों, इसके लिए लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त का पैसा भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का सौ प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले की चार नगर पंचायतों बंकी, रामनगर, दरियाबाद और सिद्धौर का चयन योजना के तहत किया गया। इन पंचायतों में रहने वाले 4363 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं।
इन आवासों को पूरा कराने के लिए शासन ने विभाग को सितंबर तक का समय दिया है लेकिन आवासों को पूरा किए जाने के लिए शासन ने जो समय निर्धारित किया है, उस अवधि में लक्ष्य को हासिल करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

विभाग ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस दिशा में तेजी शुरू कर दी है और आवास के एक-एक लाभार्थी से संपर्क कर प्रगति जानी जा रही है। इसके साथ ही तीसरी किस्त का पैसा भी लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है जिससे निर्धारित अवधि के अंदर दिए गए आवासों का काम पूरा कराया जा सके।
विभाग के अनुसार चयनित आवासों में से करीब 2869 आवास बहुत जल्द पूरे हो जाएंगे और शेष 1494 आवास भी निर्धारित अवधि के अंदर पूरे करा लिए जाएंगे।
नगर पंचायत बंकी में 813, नगर पंचायत रामनगर में 1011, नगर पंचायत दरियाबाद में 1288 और नगर पंचायत सिद्धौर में 1251 प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने हैं। शासन से समय सीमा निर्धारित किए जाने के बाद इन आवासों को पूरा करने का कार्य और तेज कर दिया गया है।
डूडा के पीओ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि जिले की चार नगर पंचायतों को दिए गए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लक्ष्य सितंबर तक पूरा करने का आदेश शासन स्तर से दिया गया है। इसका अनुपालन शुरू कराते हुए प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क किया जा रहा है और उम्मीद है कि निर्धारित समय से पहले इन आवासों को पूरा करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें