अतर्रा। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए युवाओं ने ही मोर्चा संभाला है। इसकी शुरुआत फतेहगंज से शुरू हुई है। समाजसेवी रवि शिवहरे, अभिलाष चौधरी के नेतृत्व में युवाओं की टोटी गांव व मजरों में जाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर रही है।
नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। युवाओं ने कोरोना काल में भी गरीबों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई थी। टीम में अखिलेश, उत्तम, विवेक, शुभम आदि शामिल है।