फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। कस्बे के प्रवासी मजदूर का शव गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लेकर आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर मांग की कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए। बिना रिपोर्ट दर्ज हुए वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी अंकित (20) पुत्र कन्हैया कुशवाहा वर्ष- 2019 से गुजरात के बड़ोदरा में एक गैराज में काम करता था। 25 दिसंबर को परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजन बड़ोदरा पहुंचे। वहां की पुलिस घटना को आत्महत्या बताते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को शव लेकर यहां आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने कहा कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर ही वह अंतिम संस्कार करेंगे। देर रात तक थाने में परिजन यह मांग करते हुए डटे रहे।
प्रभारी निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह का कहना है कि घटना बड़ोदरा की है। वहां की पुलिस से बात की जा रही है। आवश्यकता पड़ी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बसपा नेता जयराम सिंह, भाजपा नेता आंनद स्वरूप, कमलाकांत त्रिवेदी, दीपू सोनी, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

--------
आटो पाटर्स दुकान में लाखों की चोरी
अलीगंज चौकी क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू में वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कड़ाके की ठंड और कोरोना रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान चोरों ने व्यस्त इलाके पीली कोठी में आटो पाटर्स की दुकान में चोरी कर ली। कई लाख रुपये का सामान चोरी बताया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की शिनाख्त भी हो गई। अलीगंज चौकी प्रभारी ने सामान बरामद कर चौकी पहुंचा दिया। फोटो और जानकारी से मना कर दिया।
अलीगंज चौकी क्षेत्र के पीली कोठी में मो. इम्त्यिाज की आटो पाटर्स की दुकान में तड़के करीब डेढ़ बजे चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और दुकान का ढेरों सामान भरकर ले गए। दुकान मालिक के मुताबिक कई लाख का सामान था। सुबह आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए तो 3 चोरों की शिनाख्त हो गई। यह चोर आसपास की दुकानों में पहले काम भी कर चुके हैं। दुकान मालिक ने अलीगंज चौकी में सूचना दी। चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी का माल बरामद भी कर लिया। मंगलवार की शाम अलीगंज चौकी में चौकी प्रभारी आरोपी चोरों को बैठाए चोरी के सामान की सूची तैयार कर रहे थे। मीडिया फोटोग्राफर ने फोटो करनी चाही तो यह कहकर मना कर दिया कि सामान का मिलान करने के बाद बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें