फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में घर पर पत्नी ने दिया ताना तो फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे की हालत में घर आने पर पत्नी से कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी बाबादीन ने बताया कि उसका छोटा भाई राकेश (32) नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में पत्नी बुदिया के साथ रहता था। वह मजदू्री करता था। सोमवार की रात उसने घर के कमरे में पटिया से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी बुदिया ने फोन कर बताया कि सोमवार की रात वह नशे में घर आया था। उसने शराब पीने का विरोध किया था, इसके बाद वह चला गया। उसे लगा कि वह गांव गया है। कुछ देर बाद अंदर जाकर देखा तो शव फंदे से लटका था।
विज्ञापन

बाबादीन की सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारा। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी कहासुनी के चलते फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें