फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार माह बाद पति की मौत से बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी के चार माह बाद सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पत्नी और मां बेसुध हैं। परिजनों का कहना है कि ज्यादा शाम हो जाने पर उसे घर न आने के लिए रोका था, लेकिन वह नहीं माना और मौत के आगोश में चला गया।
विज्ञापन

बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार की देर शाम बदौसा क्षेत्र में दतौरा मोड़ पर सड़क के बीच मृत पड़ी गाय से बाइक टकरा जाने पर गोंडा (चित्रकूट) गांव निवासी राजा प्रजापति का पुत्र गोरेलाल प्रजापति (22) की मौत हो गई थी। बदौसा निवासी रिश्तेदार ने उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजन बेसुध हैं। पत्नी और मां का बुरा हाल है। मृतक के भाई राजेश प्रजापति ने बताया कि गोरेलाल डंपर चलाता था। बदौसा से रिश्तेदार की बाइक लेकर घर लौट रहा था। तभी हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

14 मई को तरौंहा (कर्वी) में नीलम के साथ शादी हुई थी। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अंधेरा हो जाने पर गोरेलाल को घर आने से रोका था, लेकिन वह नहीं माना। दो भाई हरियाणा में ईंट पाथने का काम करते हैं।
यह भी बताया कि लगभग 10 साल पूर्व पिता राजा प्रजापति ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से परिवार के गुजर-बसर की जिम्मेदारी चारों भाइयों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें