बांदा। डंपर की हेड लाइट ठीक कर रहे चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मटौंध क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी सत्तीदीन वर्मा का पुत्र नंदू उर्फ नंदकिशोर (28) डंपर चालक है। शुक्रवार की रात खैराड़ा के नजदीक डंपर की हेड लाइट दुरुस्त कर रहा था। तभी पीछे से ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी।
नंदू चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित और घर का एकलौता था।