बांदा। बबेरू ब्लॉक के पून गांव के लोगों की शिकायतों को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा अध्यक्ष दल सिंगार, महामंत्री वर्षा कौशल, उपाध्यक्ष प्रमोद आजाद आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया कि पून गांव का कोटेदार उन्हें दो-दो माह तक राशन नहीं देता। शिकायत करने पर धमकी दी जाती है। अंत्योदय कार्डधारक के साथ अभद्रता की।
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में कुशपाल, बुधराज, गोपी, राममिलन, ओमप्रकाश, राजबहादुर, जागेश्वर, लक्ष्मन, नत्थू, अवधेश, मुरलिया, रामराज, इंद्रजीत, शिवलोचन, सावित्री, संपतिया, भानुमति, श्याम मिलन, शिवचरन आदि शामिल रहे।