फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर युवती फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में मंगलवार को दोपहर बीमारी से तंग होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका इसी बात को लेकर पति से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

नहरी गांव में महेश कुमार की पत्नी शिवकुमारी (20) ने अपने खपरैलदार घर में साड़ी का फंदा कसकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। काफी देर आहट न होने पर पड़ोसियों ने करतल पुलिस चौकी को सूचना दी।
शाम को पहुंचे चौकी इंचार्ज जयचंद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के ससुर बाबादीन ने बताया कि शिवकुमारी का मायका रिठौली गांव में है। वह 6 महीने से बीमार थी। घर में तंगहाली की वजह से महेश सही ढंग से इलाज नहीं करा पा रहा था। घटना के समय वह अजयगढ़ (मध्यप्रदेश) गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें