फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में युवाओं ने बांधा समा

विज्ञापन
The youth tied the knot in the poet's conference - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजयुमो ने तीन दिवसीय नव भारत मेला का आयोजन किया। अंतिम दिन बुधवार को कवि सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन

युवा कवि अमित शर्मा, कुशल कुशवाहा, सौम्या श्रीवास्तव और आयुष त्रिपाठी ने अपनी रचनाओं ने समा बांध दिया। मंडपम सभागार तालियों से गूंजता रहा। सभी ने एक से बढ़कर एक हास्य, राजनीति आदि पर आधारित रचनाएं पेश कीं।
मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता आदि ने संबोधित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ममता मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष लवलेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, दिलीप गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, शैलेंद्र वर्मा, संदीप द्विवेदी, अनिल प्रजापति, दीनदयाल सोनी आदि उपस्थित रहे। कवियों को वामदेवेश्वर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें