फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ कांड के आरोपियों की अदालत में सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एसटीएफ हत्याकांड केस के आरोपियों को भारी पुलिस बल के घेरे में अदालत लाया गया। सभी को अदालत के अंदर रखा गया। इस दौरान अन्य वादकारियों के अदालत के अंदर आने-जाने पर कुछ देर के लिए रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तारीख 24 सितंबर तय की है। छह एसटीएफ जवान समेत सात की हत्या के आरोपियों को पुलिस कड़े सुरक्षा घेरे में बुधवार को चित्रकूट में स्थित रगौली जेल से अदालत लेकर आई।
जेल में बंद ज्ञान सिंह को भी अदालत लाया गया। सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में कुछ देर के लिए आवागमन पर रोक लगा दी गई। पुलिस कर्मी आधुनिक शस्त्रों से लैस और चौकन्ना थे। फौजदारी अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह ने देर तक बहस की।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता शशिभूषण श्रीवास्तव व रामकुमार रोशन ने भी आरोपियों के विरुद्ध बहस की। विशेष न्यायाधीश बलराज सिंह ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की गंभीरता से बहस सुनी। सुनवाई की अगली तारीख 24 सितंबर निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें