फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की रीढ़ शिक्षा पर सरकार कर रही कुठाराघात

विज्ञापन
The government is attacking education, the backbone of development - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में शनिवार को अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान एवं शिक्षा केे गुणात्मक सुधार पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षा की दशा और दिशा पर वर्तमान सरकार की कार्यशैली की आलोचना की गई।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार न सिर्फ शिक्षकों का अहित कर रही है, बल्कि शिक्षा की दशा और दिशा नष्ट कर रही है। शिक्षा का निजीकरण करने के साथ ही व्यवसायीकरण कर रही है। कहा कि शिक्षा समाज एवं राष्ट्र के विकास की रीढ़ होती है। वर्तमान सरकार इसी रीढ़ पर कुठाराघात कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा ने संघर्षों के बल पर शिक्षा जगत एवं शिक्षकों को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। जिसे वर्तमान सरकार छीनने में तुली हुई है। प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र ने सभी को शैक्षिक उन्नयन एवं शिक्षक संघर्षों के लिए साथ आने का आह्वान किया। मंडलीय मंत्री व प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

उन्होंने 150 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को अंगवस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। संचालन जिला मंत्री देशराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में डीआईओएस विनोद सिंह, प्रदेश मंत्री नरेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, महोबा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, जिला मंत्री महोबा जय प्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री हमीरपुर राजकिशोर शुक्ल, प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडेय, रामप्रताप परिहार, राजकिशोर चौबे, देवव्रत पांडेय, स्वयंबर सिंह, सत्येंद्र कुमार, रणविजय सिंह समेत प्रयागराज, झांसी, महोबा, हमीरपुर, लखनऊ से कई शिक्षक नेता व शिक्षक शामिल रहे। आभार जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने जताया।

The government is attacking education, the backbone of development- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें