फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे तक पटे हैं अवैध होर्डिंग और बैनरों से

विज्ञापन
Illegal hoardings and banners are strewn with electric poles - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। नगर के प्रमुख चौराहे और फुटपाथ अवैध होर्डिंग-बैनर से पटे पड़े हैं। इनमें ज्यादातर विभिन्न राजनैतिक दलों की होर्डिंग हैं। अवैध होर्डिंग-बैनरों पर नगर पंचायत कार्रवाई नहीं बल्कि मोटी कमाई कर रहा है। इसी का नतीजा है कि निर्धारित प्वाइंट के अलावा बिजली के खंभे तक होर्डिंग-बैनर से खाली नहीं हैं। ये राहगीरों के लिए आफत बने हैं।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहा, ब्लाक कार्यालय, अस्पताल, तहसील आदि सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के आसपास बड़ी संख्या में होर्डिंग-बैनर लगे हैं। इससे जहां अतिक्रमण हो रहा है, वहीं वाहनों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। मानकों की अनदेखी कर लगाए गए होर्डिंग-बैनरों से ध्यान भटकने पर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नगर पंचायत के अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।
सड़क किनारे बांस-बल्लियों के माध्यम से लगे होर्डिंग अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। अक्सर वाहनों के आने-जाने में यह होर्डिंग फंस जाते हैं। जान की परवाह किए बगैर बिजली के खंभों तक में होर्डिंग लगा दी गईं।
विज्ञापन

इधर, नवरात्र व दशहरा पर्व को देखते हुए राजनैतिक दलों के नेताओं के बधाई देने वाले होर्डिंगों की संख्या और अधिक बढ़ गई है। इसके अलावा बैनर व पोस्टर भी लगाए गए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर का कहना कि बिना अनुमति के लगाए गए सभी होर्डिंग, बैनर व पोस्टरों को जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें