फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताइये! गांव में क्या बदलाव आया

विज्ञापन
बांदा : प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद पंडाल में उपस्थित सांसद, विधायक, मंडलायुक्त, डीएम आदि। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। तिवारी जी बताइये! पहले आपके गांव में पानी की क्या व्यवस्था थी? अब क्या बदलाव आया है? शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमरी गांव में ग्राम प्रधान गिरजाकांत तिवारी से अपने वर्चुअल संवाद की शुरूआत इसी अंदाज में की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अगला सवाल किया कि जल जीवन मिशन में हर घर नल योजना से गांव की महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव नजर आ रहा है? यह भी जानना चाहा कि शुरू में जब लोगों को ये बताया होगा कि नल से पानी मिलने वाला है तो क्या लोग इस पर विश्वास करते थे? ग्राम प्रधान ने पीएम को बताया कि पहले उनके गांव में जलाशय, कुआं और हैंडपंपों से पानी लिया जाता था। इससे बीमारियां होतीं थीं।
अब जल जीवन मिशन से हर घर में पानी मिल रहा है। बीमारी नहीं हो रही। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को खाना बनाने में समय की बचत हो रही है। जो समय बच रहा है, उसमें बच्चों को पढ़ाने में लगा रहीं हैं। प्रधान ने प्रधानमंत्री को यह कहकर खुश कर दिया कि गांव में सब लोग बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

शौचालयों के बारे में ग्राम प्रधान ने कहा कि सभी के पास शौचालय हैं। इसी का प्रयोग करते हैं। गंदगी और बीमारी नहीं फैलती। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपालसिंह कुशवाहा, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम अनुराग पटेल, जल जीवन मिशन निदेशक अखंड प्रताप सिंह, दूरसंचार टीडीएम बीके शर्मा (दिल्ली) सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बच गई कनेक्टीविटी से किरकिरी
वर्चुअल संवाद के लिए लखनऊ, दिल्ली और जिला मुख्यालय के तमाम संबंधित अफसर कई दिनों से उमरी में डेरा डाले थे। सबसे बड़ा रोड़ा कनेक्टीविटी बनी हुई थी। तमाम मशक्कत के बाद शुक्रवार की देर रात कनेक्टीविटी हो सकी। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मंच पर बड़ी स्क्रीनिंग लगाई गई थी। पंडाल और कुर्सियां थीं। पुलिस का चौकस पहरा रहा।
माननीयों और अफसरों ने भी सुना संवाद
वर्चुअल संवाद में सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम अनुराग पटेल, प्रदेश के जल मिशन निदेशक अखंड प्रताप सिंह, एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, बीडीओ डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, एडीओ पंचायत सूरज पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें