गिरवां। संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसी में मंगलवार को शुरू हुई। ब्लाक प्रमुख महुआ उर्मिला देवी, खंड शिक्षाधिकारी अंबिका ओझा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से शुभारंभ किया। बैडमिंटन में उच्च प्राथमिक विद्यालय, बांसी की जया व ओम सिंह विजेता रहे। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दीक्षा और बालक वर्ग में विनय सबसे आगे रहे।
जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भी इसी स्कूल ने प्रथम स्थान बनाया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मोरवां के प्रमोद कुमार प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय, बांसी के विकास दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में ब्रम्हांड विद्यालय, बांसी के छात्र प्रांशु प्रथम व प्राथमिक विद्यालय, नई दुनिया के विनय द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय, बांसी की छात्रा कोमल प्रथम रही।
100 मीटर दौड़ में बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, बांसी की छात्रा दीक्षा प्रथम व कछारपुर प्राथमिक विद्यालय की छात्रा प्रतीक्षा दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय, नई दुनिया के विनय कुमार प्रथम रहे। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय, कछारपुर के छात्र परमेश्वर दयाल ने बाजी मारी।
इस दौरान ग्राम प्रधान बांसी प्रमोद कुमार राजपूत, शिक्षा संकुल मनीष कुमार, इरशाद हुसैन, गौरव कुमार, अनिल कुमार मांझी, सतीश कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, शारदा प्रसाद पांडेय, राजा भैया, अर्चना मिश्रा, लालाराम, सपना, चंद्रमुखी सोमबेदी, विनीता वर्मा व सुरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।