फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बालिका के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां (बांदा)। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर खेत पर बकरियों के लिए चारा लेने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी युवक फरार है। बालिका ने घर पहुंचकर चचेरी बहन को घटना की जानकारी दी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बालिका मंगलवार को दोपहर बकरियों के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। वहां पहले से घात लगाए युवक ने उसे पकड़ लिया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। काफी देर तक बालिका घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही पैलानी थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। कुछ ही देर बाद बालिका घर लौटी और परिजनों और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रामनारायण के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सोे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन

सगे भाई ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
नरैनी(बांदा)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को माता-पिता की गैर मौजूदगी में 24 वर्षीय भाई ने 11 वर्ष की बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका का सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
बालिका के माता-पिता बाजार में चाय-नाश्ता की दुकान चलाते हैं। सोमवार को दोनों रोजाना की तरह दुकान गए थे। घर पर पुत्री और उसका भाई था। शाम को भाई ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच माता-पिता भी आ गए।
कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, बालिका के पिता ने बताया कि कई साल पहले आरोपी की शादी हो चुकी है। लेकिन उसकी बदचलनी से तंग आकर पत्नी मायके में रह रही है। दुष्कर्म की शिकार बालिका 5वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें