फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए बेटे ने मां को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
जिला अस्पताल में रानी देवी का इलाज करते डाक्टर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/ओरन। जमीन के लालच में बेटे ने अपनी 80 वर्षीय मां को खेत पर लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। अस्पताल में कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। आत्मग्लानि पर आरोपी खुद ही थाने पहुंच और अपना जुर्म पुलिस को बताया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में शुक्रवार शाम रानी देवी पाल अपने खेत में चारा काट रही थीं। इसी दौरान उसका मंझला बेटा रामबाबू वहां पहुंचा और जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ने लगा। मात्र एक बीघा जमीन मां के नाम है। तीन अन्य भाइयों का हवाला देकर मां ने जमीन देने से इनकार किया तो रामबाबू आपा खो बैठा।
इस पर उसने मां को लाठी से ताबड़तोड़ पीटना शुरू कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गया। आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों की सूचना पर रानी देवी को उसके अन्य पुत्र बिसंडा पीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां कुछ ही देर बाद रानी देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, आरोपी रामबाबू खुद ही बिसंडा थाना पहुंच गया और अपनी हरकत पुलिस को बयां की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और डाग स्क्वॉयड टीम ने भी घटनास्थल की जांच पड़ताल कर मिट्टी और खून के नमूने लिए।
बिसंडा थाना इंसपेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के भाई जगत पाल की तहरीर पर रामबाबू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है। हत्यारोपी की पत्नी की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चों की परवरिश दादी रानी देवी ही कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें