फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में समाजसेवी महिला घायल

विज्ञापन
Social worker injured in bike accident - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। समाजसेवी शालिनी पटेल शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। चेहरे और हाथ में चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक उनकी बुआ का पुत्र रामदत्त भी घायल हो गया। हेलमेट लगाने से सिर में चोट नहीं आई।
विज्ञापन

शालिनी ने बताया कि बांदा मुख्यालय में प्रदर्शन में भाग लेने के बाद वह रामदत्त के साथ बाइक से अतर्रा जा रहीं थीं। नेशनल हाईवे पर नगनेधी गांव के पास अचानक ई रिक्शा सामने आ गया। शालिनी ने यह भी आरोप लगाया कि साजिशन उनके साथ यह दुघर्टना कराई गई है। उधर, अतर्रा निवासी रामबाबू (55) अपनी पत्नी सुधा का इलाज कराने बाइक पर बांदा जाते समय इंजीनियरिंग कालेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें