फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में शिव सेना की चुनावी रणनीति 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए शिव सेना ने बुंदेलखंड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। 27 अगस्त को झांसी में कोर कमेटी की बैठक में चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। इसमें बुंदेलखंड के सातों जनपदों के जिलाध्यक्ष व मुख्य पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

शिव सेना के प्रदेश उप प्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी ने बताया कि झांसी के राष्ट्रीय संग्रहालय में हो रही इस बैठक में चित्रकूटधाम के चारों जिलों सहित झांसी मंडल के जालौन, झांसी और ललितपुर के शिव सेना पदाधिकारी शामिल होंगे।
उप प्रमुख ने बताया कि बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश में शिव सेना पिछले 35 वर्षों से अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। अब प्रदेश प्रमुख नई रणनीति के तहत विधान सभा चुनाव का प्लान झांसी में तैयार करके पदाधिकारियों को बताएगी। बैठक में प्रधान महासचिव ठाकुर धर्मेंद्र सिंह (अलीगढ़), उप प्रमुख राजेश साहू (ललितपुर), जिला प्रमुख सागर सिंह (चित्रकूट), गणेशदत्त शुक्ला (बांदा), मनीष तिवारी (महोबा), संतोष सिंह चौहान (जालौन), अशोक कुमार तिवारी व लक्ष्मी नारायण मिश्रा (हमीरपुर) भाग लेंगे। प्रांतीय महासचिव संजीव तिवारी व झांसी जिला प्रमुख अशोक मित्तल अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें