फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी पर रिपोर्ट के विरोध में आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
self-immolation attempt in protest against the report on social worker - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आरटीआई कार्यकर्ता आशीष सागर दीक्षित पर अतर्रा के एक संगठन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में आत्मदाह का प्रयास आरोपी की बूढ़ी मां और समर्थक समाजसेवी युवती को महंगा पड़ गया। पुलिस ने समाजसेवी युवती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समाजसेवी और पैलानी क्षेत्र निवासी ऊषा निषाद तथा आशीष सागर की वृद्ध मां और कई अन्य महिलाओं ने आशीष पर दर्ज रिपोर्ट के विरोध में नारे लगाए। कहा कि अतर्रा की संस्था संचालक ने साजिशन झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व में भी यही किया जा चुका है। हाईकोर्ट में मामला लंबित है। यह महिलाएं मांग पत्र भी लिए थीं। इसी बीच ऊषा निषाद और आशीष की मां ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। वहां मौजूद महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। छीना-झपटी हुई। पुलिस ने ऊषा को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें