फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जा रहे पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इकलौती बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जाते समय बाइक चालक पिता की हादसे में मौत हो गई। पीछे बैठा पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

शहर के बिजली खेड़ा निवासी राजेंद्र (30) सफाई कर्मी था। मंगलवार की रात पड़ोसी आकाश (22) के साथ बाइक से जवाहर नगर रिश्तेदार के घर न्योता देने जा रहा था। कालूकुआं पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। आकाश का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला।
पिता ने बताया कि पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन वर्षीय बेटी प्रांशी है। बुधवार को बेटी का जन्म दिन था। मौत के बाद जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं। घटना से पत्नी रीता और मां मुलिया बेसुध हैं। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें