फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 अधिकारी और कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
Salary of 32 officers and personnel stopped - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और उप खंड कार्यालयों में कबाड़, धूल की परतें, मकड़ी के जाले, अस्त-व्यस्त फाइलें और टूटी कुर्सियां देखकर डीएम दंग रह गए। तीन कार्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थित और कामों में लापरवाही पर 32 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका है।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय में निरीक्षण किया। यहां अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद समेत कर्मचारी बीएन कुशवाहा, शाहिदा परवीन, रामकरन, पंकज मिश्रा, हिफाजत अली, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजाभइया सिंह, अनूप सिंह गौतम और निर्भय सिंह अनुपस्थित मिले। बताया कि कार्यालय के हर कमरे में फाइलें धूल से पटीं और कुर्सियां टूटी तथा मकड़ी के जाले मिले। देखकर ऐसा लगा कि यहां लंबे अरसे से फाइलों में हाथ ही नहीं लगाया गया। न ही सफाई हुई है।
उप खंड अधिकारी थोड़ी देर बाद प्रकट हो गए
इसके बाद डीएम ने उप खंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उप खंड अधिकारी देवव्रत आर्या अनुपस्थित थे। कुछ देर बाद वह उपस्थित हो गए। लेटलतीफी का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। यहां का उपस्थिति रजिस्टर लिपिक की अलमारी में कैद था। डीएम ने उप खंड अधिकारी और अनुपस्थित वरिष्ठ सहायक संतोष रैकवार व कुली शांता कुमार का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

22 कर्मी नदारद मिले
पीली कोठी स्थित उप खंड अधिकारी कार्यालय का भी डीएम ने निरीक्षण किया। यहां भी उप खंड अधिकारी शत्रुघ्न चौहान अनुपस्थित मिले। पूरे कार्यालय में अत्यधिक गंदगी और अव्यवस्था पाई गई। अवर अभियंता कांता प्रसाद ने बताया कि एसडीओ भ्रमण पर गए हैं, लेकिन रजिस्टर नहीं उपलब्ध करा पाए। डीएम ने एसडीओ और दोनों जेई का एक दिन का वेतन रोक दिया। यहां 22 कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का भी वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। डीएम ने कहा कि बिजली विभाग के कार्यालय बांदा में सबसे गंदे मिले। इन्हें तत्काल साफ-सुथरा और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें