फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से डीसीएम क्लीनर की मौत, चालक घायल

Wed, 11 Aug 2021 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

डीसीएम की बुधवार को तड़के करीब 3 बजे कुरसेजाधाम पुलिस चौकी से कुछ दूर सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर से क्लीनर गुड्डू डीसीएम में ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल में खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक और डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में डीसीएम के युवा क्लीनर की मौत हो गई। कूदने में चालक भी चुटहिल हो गया। ट्रक चालक और क्लीनर भाग निकले। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जेसीबी से हटवाकर आवागमन बहाल कराया है।
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के नजदीक एक ढाबे के पास की है। कबरई से गिट्टी लादकर डीसीएम चालक शुक्ला बाजार (अमेठी) निवासी शमीम खां अमेठी जा रहा था। उसके साथ क्लीनर मूर्ति पुरवा (शुक्ला बाजार, अमेठी) निवासी गुड्डू (19) पुत्र निसार भी था।

बुधवार को तड़के करीब 3 बजे कुरसेजाधाम पुलिस चौकी से कुछ दूर सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर से क्लीनर गुड्डू डीसीएम में ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बचने के लिए कूदा चालक शमीम भी चुटहिल हो गया।
विज्ञापन


दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर भाग निकले। पुलिस ने डीसीएम चालक और क्लीनर को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने गुड्डू की मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों को घटना की सूचना दी। घायल चालक शमीम ने बताया कि गुड्डू दो साल से क्लीनर था। आरोप लगाया कि सामने से आ रहे ट्रक के चालक को झपकी आ जाने पर वह उसकी साइड में घुस आया। हादसे की आशंका होने पर वह कूद गया।

क्लीनर गुड्डू को भी कूदने के लिए आवाज लगाई, लेकिन गेट का लॉक न खुलने पर गुड्डू नहीं कूद सका और डीसीएम में ही फंस कर रह गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उधर, दुर्घटना से हाईवे का आवागमन प्रभावित रहा। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी से दोनों ट्रकों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें