फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए हर घर से दो हाथ का आह्वान

विज्ञापन
Two hands call from every household to make Bundelkhand state - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू । हर घर से दो हाथ चाहिए, हमें बुंदेलखंड राज्य चाहिए के मंत्र से बुंदेलखंड राज्य का निर्माण होगा। यदि छह माह में राज्य का निर्माण नहीं होता तो पांच लाख बुंदेलखंड राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सैनिक दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन

यह बात मंगलवार को समिति प्रमुख डालचंद्र ने जागरूकता यात्रा में कही। कहा कि जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बनता वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जागरूकता यात्रा बबेरू नगर में घूमकर तहसील में समाप्त हुई। यहां कोतवाल विनोद सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र भी सौंपा। बीआरएस सैनिकों ने यात्रा में प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) वादा निभाओ, बुंदेलखंड राज्य बनाओ के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
यात्रा में नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश पटेल, अमित यादव, बिट्टू दुबे, दिलीप राज, तेज यादव, उमरी प्रधान गिरीजकांत तिवारी, प्रदीप मिश्र, वेदांशु आर्य, सिकंदर, सोनू पटेल, देवेंद्र पंकज, ज्ञान गुप्ता, सतेंद्र अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें