फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या की तहरीर पुलिस को दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फिरोजाबाद जनपद और लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला विष्णु चूरामन की ठार निवासी गोपाल ने बांदा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को अर्जी देकर अपने पुत्र राजा (27) की हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कहा कि उसका पुत्र मवई बाईपास स्थित ससुराल स्थित पत्नी को लेने आया था। 24 सितंबर को उसने फोन पर बताया ससुर, सास व साला उससे विवाद कर रहे हैं। 26 सितंबर को उसके पुत्र के कत्ल होने की सूचना मिलती है।
बताया गया कि शव पुलिस ले गई है। आरोप लगाया कि उसके पुत्र राजा का कत्ल उसके ससुर, सास और साले ने दो अज्ञात लोगों संग मिलकर धारदार हथियार से किया है। तहरीर में कहा कि आरोपी सास, ससुर और साला मूलरूप से छोटे पुरवा (बिंदकी, फतेहपुर) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कई सालों से यहां बांदा में मवई बाईपास में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें