फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल दिलाई स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
Rally took out the oath of cleanliness - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। रेलवे ने स्वच्छता पखवारा के तहत जागरूकता रैली निकालकर कर्मचारियों व यात्रियों को गंदगी न फैलाने की अपील की। यात्रियों को पॉलीथिन, प्लास्टिक, से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और जुर्माने की जानकारी दी। रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता रैली रेलवे स्टेशन व कालोनियों में घूमी।
विज्ञापन

यात्रियों सहित कर्मचारियों के परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा. राहुल उपाध्याय ने रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
ट्रेन व प्लेटफार्म में गंदगी न फैलाएं। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके जांगिड ने कहा कि स्वच्छता अपना कर देश के विकास में भागीदार बनें। सभी लोग संकल्प लें कि न गंदगी करेंगे न करने देंगे। तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके कुशवाहा ने कहा कि स्टेशन व ट्रेनों को साफ सुथरा रखने के लिए कर्मियों के साथ ही रेल यात्रियों को भी अपना सहयोग देना चाहिए। कहा स्वच्छता न केवल एक व्यक्ति के लिए है बल्कि पूरे देश के लिए जरूरी है। ऐसे में युवा ही देश को स्वच्छ रख सकते है। इस मौके पर रेल कर्मचारियों सहित आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें