फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता न खुला तो कल रेलवे का चक्का जाम

विज्ञापन
If the road is not opened, tomorrow there will be a traffic jam of the railway - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भूरागढ़ चौकी के पास स्थित रेलवे के अंडर ब्रिज (452) की 6 दिनों पूर्व ढही दीवार से कई स्कूल-कॉलेजों और मध्य प्रदेश सीमा सहित करीब 40 गांवों का सड़क रास्ता ठप पड़ा है। क्षेत्र के स्कूल प्रधानाध्यापकों, प्रधानों सहित ग्रामीणों ने शीघ्र पुल निर्माण की मांग लेकर 18 सितंबर (शनिवार) को इसी स्थान पर रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। राज्य सभा सासंद विशंभर प्रसाद निषाद ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन

अंडरब्रिज की दीवार सिर्फ 4 वर्ष में ही धरासाई हो गई। बांदा जनपद के दुरेड़ी, करछा, इटवां, दौलतपुर, काशीपुर आदि गांवों सहित मध्य प्रदेश का सड़क मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य महाविद्यालय, एसएम मांटेसरी स्कूल समेत कई गांवों के परिषदीय विद्यालयों का रास्ता अवरूद्ध हो गया है।
दुरेड़ी ग्राम प्रधान रवींद्र पाल सिंह सहित परिषदीय विद्यालयों दुरेड़ी (भाग-1 व 2) के प्रधानाध्यापकों व ग्रामीणों ने कहा है कि दूसरा अंडरपास 5 किमी दूर है। उसकी भी सड़क ध्वस्त है। ग्रामीण और स्कूली बालक-बालिकाएं रेलवे लाइन लांघकर जान खतरे में डाल रहे हैं। ज्ञापन में उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह ने भी डीआरएम, झांसी को लिखा है कि रास्ता बंद होने से 40 गांवों के लोग परेशान हैं। इसे चालू किया जाए।
विज्ञापन

सांसद ने की थी घटिया निर्माण की शिकायत
बांदा। राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में प्रधानों, स्कूल प्रधानाध्यापकों और ग्रामीणों के ज्ञापन का हवाला देकर कहा है कि आईयूबी की दीवार ध्वस्त होने से हजारों ग्रामीण, छात्र-छात्राओं आदि का रास्ता बाधित हो गया है। रेलवे ने सात दिन बीत जाने पर भी रास्ता नहीं खुलवाया। क्षेत्रीय लोगों में रोष पनप रहा है। सांसद ने कहा कि अंडर पास का निर्माण घटिया हुआ है। निर्माण के समय उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सांसद ने ध्वस्त दीवार शीघ्र बनवाने औरइससे पहले रास्ता चालू कराने का अनुरोध रेल मंत्री से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें