Purushottam becomes Co-Operative Bank Director
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला कोआपरेटिव बैंक में रिक्त पड़े प्रबंध समिति संचालक पद पर सर्वसम्मति से अधिवक्ता पुरुषोत्तम पांडे (अतर्रा) को नामित किया गया है। बुधवार को बैंक सभागार में हुई बैंक प्रबंधसमिति की बैठक में यह सहयोजन किया गया। अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने की। संचालन समिति सदस्यों ने पुरुषोत्तम पांडे को फूलों की मालाओं से लाद दिया। गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
पांडे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। बैठक में उप सभापति मालती बासू, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सुशील द्विवेदी, अर्जुन शुक्ला, राकेश उर्फ पप्पू, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, रमाकांत त्रिपाठी, उदित नारायण द्विवेदी, प्रमोद कुमार, कमलेश गौतम, राजकिशोरी, अलका देवी और बैंक के सहायक आयुक्त/ सहायक निबंधक नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। बैंक सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमए सिद्दीकी ने बैठक का संचालन किया।