फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड के जरिए रेल टिकट ले सकेंगे यात्री..

विज्ञापन
Passengers will be able to take train tickets through QR code. - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अब रेल यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर टिकट खरीद सकते हैं। यह सुविधा रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गई है। वाणिज्य निरीक्षक व पार्सल प्रभारी ने शनिवार को यात्रियों को एटीवीएम से मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान करने और टिकट खरीदने की जानकारी दी।
विज्ञापन

रेलवे की नई व्यवस्था के तहत स्टेशन पर लगी एटीवीएम से क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर टिकट और प्लेटफार्म टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा मासिक पास बनवा और नवीनीकरण करा सकते हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर लगी एटीवीएम में यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल पेमेंट और टिकट लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
वाणिज्य निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि एटीवीएम में यूपीआई क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर टिकट ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त यात्री स्मार्ट कार्ड का भी प्रयोग करके टिकट ले सकते हैं। पार्सल प्रभारी संजय ने कहा कि अनारक्षित टिकट, प्लेटफार्म टिकट और मासिक सीजन टिकट के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा से यात्रियों को स्टेशनों में टिकट काउंटर पर लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें